पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Aug-2021 09:39 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद आज उग्र रूप ले लिया। डीएसपी तारणी प्रसाद यादव और उनके बेटे ने गोलीबारी कर दी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। गोलीबारी में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। घटना पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित नया टोला इलाके की है।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किये। वही जिन्दा कारतूस भी जब्त किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
बताया जाता है जमीन को लेकर दो पक्ष में लंबे समय से विवाद चल रहा था। यह मामला न्यायालय में लंबित है। कोर्ट का फैसला आए बगैर डीएसपी और उनके बेटे अपने गुर्गों के साथ इस विवादित जमीन पर पहुंचे थे। जमीन के चारों ओर की बाउंड्री को तोड़ने लगे। इस बात की भनक जब दूसरे पक्ष के लोगों को हुई तब वे भी वहां पहुंच गये।
फिर दोनों पक्षों के बीच बकझक शुरू हो गयी। अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर दनादन फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दूसरे पक्ष के नबाब लाल यादव को गोली लग गयी। जिससे गंभीर रूप से वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डीएसपी और उनके बेटे दोनों फरार बताये जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।