बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
22-Apr-2021 08:58 AM
By JITENDRA
BEGUSARAI: एक ओर जहां पूरा देश कोरोना महामारी से जुझ रहा हैं तो वही कुछ लोग संपत्ति और भूमि विवाद को लेकर एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आई है जहां कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोग खूनी संघर्ष करते दिखे और वो भी जमीन के चंद टुकड़ों के लिए। हम बात कर रहे हैं बेगूसराय के लाखो ओपी क्षेत्र के पनसल्ला गांव की जहां जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये है जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

जमीन के विवाद को लेकर हो रहा वाद विवाद हिंसक झड़प में तब्दिल हो गया और इस दौरान धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला भी किया गया। इस खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्ज लोग घायल है जिसमें महिला भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सकों ने दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों में खोखन साह का पुत्र बबलू साह, वासुदेव साह का पुत्र लुखो साह एवं सुरेंद्र साह की पत्नी सीता देवी तथा दूसरे पक्ष के रामबहादुर यादव और चंद्रदेव यादव के शामिल है।

घायल के परिजनों ने बताया कि सर्वे की जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद आरोपियों ने घर पर चढ़कर धारदार हथियार से हमला बोल दिया । इस हमले में करीब एक दर्जन लोग शामिल थे जो कुदाल चलाकर महिला सहित करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। फिलहाल सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां बबलू साह की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।