ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए खुद को IAS बताने लगा शख्स, मंदिर के पंडित पर धौंस जमाते ही खुल गई पोल

08-Aug-2024 07:13 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: सावन का महीना चल रहा है। विभिन्न शिवालयों में  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देवघर का बैधनाथ धाम हो या फिर मुजफ्फरपुर का गरीबनाथ मंदिर सभी शिव मंदिरों में इन दिनों भारी भीड़ देखी जा रही है। बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख एक शख्स घबरा गया और कतार में लगना मुनासिब उसने नहीं समझा।


 उसके दिमाग में एक आइडिया आया कि क्यों ना वीआईपी दर्शन किया जाए? फिर क्या था वो मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने के लिए फर्जी आईएएस बन गया। वीआईपी ट्रीटमेंट के लिए वो मंदिर के पुजारी के सामने धौंस जमाने लगा। कहा कि पंडित जी सुनो मैं आईएएस अधिकारी हूं मुझे अंदर जाने दो। उसके बात करने की शैली और हरकतों को देखकर मंदिर के पुजारी को संदेह हो गया। 


मंदिर के पुजारी ने तुरंत पुलिस को फोनकर मंदिर में बुलाया। जब पुलिस मंदिर में पहुंची तब उसकी सारी हेकड़ी निकल गयी। थानेदार ने जब उससे बात की तब उसकी झूठ पकड़ में आ गयी और उसका असली चेहरा सबके सामने आ गया। उसे अपनी गलती का एहसास हो गया और वो मंदिर के पुजारी और थानेदार से माफी मांगने लगा। उसने बताया कि वीआईपी दर्शन के लिए उसने यह हथकंडा अपना था लेकिन पकड़ा गया। जब उसने अपना आईडी कार्ड नहीं दिखाया तब पुलिस समझ गयी कि वो कोई आईएएस अधिकारी नहीं है। 


जब युवक ने पुलिस और पुजारी के सामने अपनी गलती स्वीकारी तब पुलिस ने पीआर बॉड भराया और फिर उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही फर्जी आईएएस अधिकारी के कारनामों को देख वहां मौजद श्रद्धालु भी हैरान रह गये कहने लगे कि बाबा से मिलने के लिए लोग क्या-क्या हथकंडे अपनाते हैं। सच्चे मन से बाबा के दरबार में जो भी श्रद्धालु आता है भोलेनाथ उसकी सारी मनोकामना पूरी करते हैं।