ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में गैस सिलेंडर की किल्लत से हंगामा, लोगों ने पटना-एम्स रोड किया जाम; पुलिस ने उग्र लोगों को करवाया शांत संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति संकट के बीच ईरान ने भारत को दी बड़ी राहत, भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज से गुजरने की मिली अनुमति शादी के दो साल बाद भी दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट! विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हडकंप, घर पहुंचें परिजन तो... Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar cyber fraud : एक ही चेहरे से जारी हुए दर्जनों सिम कार्ड, इस तरह से खुला बड़ा फर्जीवाड़ा; अब मचा हडकंप Aadhaar: अब नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर, गांव में ही बनवा सकेंगे नया आधार; DOB और नाम भी करा सकेंगे अपडेट, यहां खुलेगा सेंटर लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला

भोजपुरी में अश्लील गाना गाने वाला सिंगर गिरफ्तार, पुलिस का पैर पकड़कर रोने लगा, कहा- सर छोड़ दीजिये अब नहीं गाएंगे

17-Mar-2021 01:55 PM

PATNA : समाज में अश्लीलता फैलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए बिहार सरकार की ओर से एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की गई है. बिहार पुलिस ने भोजपुरी में अश्लील गाना गाने वाले एक सिंगर को गिरफ्तार किया है, जिसने विशेष जाति और समुदाय की लड़कियों को लेकर अश्लील गाना गाया था. सिंगर के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 


बुधवार को पटना की स्पेशल टीम ने अश्लील गाना गाने वाले सिंगर अजित बिहारी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी गायक अजित बिहारी को वैशाली के सराय जहांगीरपुर से गिरफ्तार किया है. जानकारी मिली है कि जब पुलिस ने गायक अजित बिहारी को गिरफ्तार किया तो वह पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा. पैर पकड़कर रोने लगा और कहा कि सर छोड़ दीजिये आगे से ऐसा गाना नहीं गाएंगे. 


आपको बता दें कि वैशाली जिले के सराय के रहने वाले लोक गायक अजित बिहारी ने पिछले दिनों एक एल्बम बनाया था. इस अल्बम में अजित ने विशेष जाति और समुदाय की लड़कियों को लेकर अश्लील भाषा का उपयोग किया था. अजित का गाना यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद लोगों ने आपत्ति जताई और उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की. मामला दर्ज होने के बाद पटना पुलिस ने अल्बम बनाने वाले सिंगर अजीत अकेला को वैशाली से देर रात गिरफ्तार कर लिया.


news image


पुलिस की गिरफ्तार में आने के बाद लोक गायक अजीत बिहारी ने कहा कि गाने को लेकर वह बहुत ज्यादा अफसोस कर रहा है. उसने पुलिस और बिहार के मुख्यमंत्री से भी माफ़ी मांगी. इस मामले में वैशाली के एसपी वैशाली मनीष ने कहा कि अश्लील गाने के एल्बम के मामले में पटना की टीम ने सिंगर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. 


गौरतलब हो कि समाज में अश्लीलता फैलाने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए बिहार सरकार की ओर से एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की गई है. बिहार सरकार की ओर से अश्लील गाना पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया है, जो भी लोग ऐसा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. नीतीश सरकार की ओर से तमाम बड़े प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा गया है.  


news image


बिहार राज्य परिवहन विभाग के कमिश्नर की ओर से व्यवसायिक वाहनों में अश्लील गाना बजाने पर रोक लगाने की बात कही गई है. कमिश्नर ने अश्लील गाना बजाने वाले के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अब वैसे वाहनों का परमिट रद्द करने का आदेश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया है. जिले के ट्रैफिक एसपी को भी पत्र जारी किया गया है. दरअसल राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस नियम का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के वाहन का परमिट रद्द किया जाएगा. 


विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि छह जुलाई, 2018 को आयोजित राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में पब्लिक वाहनों जैसे- ऑटो, बसों आदि में अश्लील गाना/वीडियो नहीं बजाए/चलाए जाने को परमिट की शर्त में जोड़े जाने का निर्णय लिया गया था. इसके तहत कुछ नियम बनाए गए थे. लेकिन नियमों का सही से पालन नहीं कराया जा रहा है.


news image


ऐसे में सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए सभी ट्रैफिक एसपी, संयुक्त आयुक्त सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार बिहार, सभी जिला परिवहन पदाधिकारी बिहार, सभी मोटरयान निरीक्षक बिहार, सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक बिहार को निदेशित किया जाता है. अगर वाहन चालक गाड़ी में अश्लील गाने बजाते पाए जाते हैं, तो उनपर न्यायोचित कार्रवाई करें.


news image