ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / रामलीला में सीता बनी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, कहा- फिल्म से अधिक मुश्किल है...

रामलीला में सीता बनी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, कहा- फिल्म से अधिक मुश्किल है यह रोल करना

06-Oct-2019 04:13 PM

PATNA: भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस शुभी शर्मा रामलीला में मां सीता का किरदार निभा रही हैं. यह रामलीला दिल्ली के डेरा वाला है. इसमें कई भोजपुरी के एक्टर भी अलग-अलग भूमिका निभा रहे हैं. लेकिन एक्ट्रेस में शुभी अकेली एक्ट्रेस हैं.

रामलीला करना कठिन

शुभी शर्मा ने Firstbihar.com से बातचीत में कहा कि दो साल से वह सीता का किरदार रामलीला में कर रही हैं. दस दिन के रामलीला में 4 दिन उनको किरदार निभाना था. फिल्म से रामलीला में काम करना कठिन है कि आसान है इस पर शुभी ने कहा कि रामलीला या थियेटर में काम करना बहुत कठिन काम हैं. क्योंकि यहां पर कोई रिटेक नहीं होता है. जो भी होता है वह एक बार होता है. ऐसे में हजारों लोग आपको सामने से देखते रहते हैं. शुभी ने कहा कि फिल्म में काम करना आसान होता है, क्योंकि यहां पर कोई भी गलती होती है तो कई रिटेक और एडिट किया जा सकता है. लेकिन रामलीला में यह संभव नहीं है. इसलिए यह बड़ा चुनौती वाला काम होता है. 

जयपुर की रहने वाली है शुभी

शुभी राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं. फिल्म में काम करने से पहले उनको भोजपुरी बोलने में काफी परेशानी होती थी. लेकिन धीरे-धीरे इस भाषा को सीख गई. शुभी अब तक करीब 80 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावे वह कई साउथ और राजस्थानी फिल्म और एलबम में भी काम कर चुकी हैं.