ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / भोजपुरी और मगही में अश्लीलता पड़ेगी भारी, सीएम नीतीश के पास पहुंचा मामला.....

भोजपुरी और मगही में अश्लीलता पड़ेगी भारी, सीएम नीतीश के पास पहुंचा मामला.. मुख्य सचिव को दिया निर्देश

12-Jul-2021 03:28 PM

PATNA : बिहार में अश्लील गाने गाने वाले और इसे प्रोत्साहित करने वालों पर नीतीश सरकार कार्रवाई करेगी. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में एक फरियादी ने भोजपुरी और मगही में अश्लीलता पर रोक लगाने की अपील की. फरियादी ने कहा कि इन दिनों भोजपुरी और मगही गानों में अश्लीलता परिसा जा रहा है, जो कि एक सभ्य समाज के लिए घातक है. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवक की बात को सुनकर तत्काल उसपर संज्ञान लिया और उसी वक्त उन्होंने बिहार के चीफ सेक्रेटरी को फोन घुमाया. सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव को कहा कि इस मामले को तत्काल देखा जाये. युवक समाज में गानों के माध्यम से फ़ैल रही अश्लीलता के मामले को लेकर जनता दरबार में आया है. इसपर ध्यान दिया जाये. इतना कहने के बाद सीएम ने उस युवक को सीनियर अधिकारी के पास भेज दिया. 


news image


गौरतलब हो कि बिहार में भोजपुरी गानों के बोल में काफी अश्लील और द्विअर्थी शब्दों का उपयोग किया जाता है. हाल ही में बिहार सरकार ने अश्लील गाने बजाने वालों पर कार्रवाई की बात कही थी. इस संबंध में बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने शनिवार को एक पत्र जारी किया गया था. विभाग की ओर से जारी पत्र में ये स्पष्ट कहा गया था कि वाहन चालक अगर ऑटो, बस, ट्रक और अन्य व्यवसायिक वाहनों में अगर अश्लील गाने बजाते हुए पाए जाते हैं, तो जिला प्रशासन के सहयोग से उस वाहन का परमिट रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जाएगी. 


विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया था कि 6 जुलाई, 2018 को आयोजित राज्य परिवहन प्राधिकार की बैठक में पब्लिक वाहनों जैसे- ऑटो, बसों आदि में अश्लील गाना/वीडियो नहीं बजाए/चलाए जाने को परमिट की शर्त में जोड़े जाने का निर्णय लिया गया था. इसके तहत कुछ नियम बनाए गए थे. लेकिन नियमों का सही से पालन नहीं कराया जा रहा है.


ऐसे में सभी नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए सभी ट्रैफिक एसपी, संयुक्त आयुक्त सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार बिहार, सभी जिला परिवहन पदाधिकारी बिहार, सभी मोटरयान निरीक्षक बिहार, सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक बिहार को निदेशित किया जाता है. अगर वाहन चालक गाड़ी में अश्लील गाने बजाते पाए जाते हैं, तो उनपर न्यायोचित कार्रवाई करें.