Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम
12-Oct-2024 08:22 PM
By First Bihar
BHOJPUR: भोजपुर जिले में नाती की सड़क हादसे में मौत की खबर सुनकर नानी को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। एक ही दिन नाती-नानी की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। एक ही घर से दो अर्थी उठीं।
सड़क हादसे में नाती की मौत की खबर सुनते ही नानी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी। महानवमी के दिन इस घटना के बाद घर में मातम का माहौल हो गया। घर से एक साथ दो अर्थी उठीं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव की है। जहां सोनाझरी देवी की हार्ट अटैक से जान चली गयी।
दरअसल भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया मुसहर टोला के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में सोनाझरी देवी के 20 वर्षीय नाती मंजीत मुसहर की मौत हो गयी थी। नाती की मौत का सदमा नानी बर्दाश्त नहीं कर पाई। नाती के सदमे में उसकी भी मौत हो गयी। नाती मंजीत गड़हनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी लालबाबू राम मुसहर के पुत्र थे। सोनाझरी देवी का नाती मंजीत मुंबई में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी।
दुर्गा पूजा में वो अपने घर आया हुआ था। मंजीत ननिहाल से अपनी पत्नी को पहुंचाने मौसी के घर गया था। वहां से नानी के घर वापस लौट रहा था। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद उसकी बाइक पुल से टकरा गयी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
जब इस घटना की सूचना किसी ने नानी को दी तब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने के कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गयी। जिसके बाद दशहरा की खुशी अचानक मातम में तब्दिल हो गयी। घर से एक ही दिन नानी और नाती दोनों की अर्थी निकली। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।