राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
02-Dec-2022 08:35 AM
By RAKESH KUMAR
ARA : भोजपुर में बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है। बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए और कुछ थानाध्यक्षों के कार्यकाल पूरा होने पर नए पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक को थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने 2018 बैच के तेज तर्रार अधिकारियों पर भी विश्वास जताते हुए उन्हें थानाध्यक्ष बनाया है। आपको बता दें कि जिले के टाउन थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ने के बाद वहां के थानाध्यक्ष अनिल सिंह को निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद से टाउन थाना में थानाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।
एसपी संजय कुमार ने विश्वास जताते हुए पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार को जगदीशपुर से बदल कर उन्हें आरा टाउन थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं गौतम कुमार को सदर अंचल से कोइलवर अंचल, कमलेश्वर कुमार को कोइलवर अंचल से बिहिया अंचल एवं अतिरिक्त प्रभार सदर अंचल, दयानंद प्रसाद को बिहिया अंचल से पीरों अंचल, विलास पासवान को पिरो अंचल से थानाध्यक्ष जगदीशपुर, आशीष कुमार साह को सीकर हटा थाना से तीयर थाना प्रभास कुमार को इमादपुर थाना से गिद्धा ओपी अध्यक्ष, शिवेंद्र कुमार को हसनबाजार ओपी से सहार थानाध्यक्ष, बृजेश कुमार को अगिऑव बाजार थाना से कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष, संतोष कुमार रजक को गडहनी थाना से हसनबाजार ओपी अध्यक्ष, दीपक कुमार झा को संदेश थाना से डीआईयू, शाखा ज्योति कुमारी को अजीमाबाद थानाध्यक्ष, प्रमोद कुमार को सहार थाना से शाहपुर थानाध्यक्ष, पवन कुमार को चौरी थाना से सिकरहट्टा थानाध्यक्ष, अरविंद कुमार को कृष्णगढ़ थाना से अगिऑव बाजार थानाध्यक्ष, ओम प्रकाश को धनगाई थाना से इमादपुर थानाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी को बहोरनपुर ओपी से धनगाई थानाध्यक्ष, मनोज कुमार को करनामेंपुर से आयर थानाध्यक्ष, पूनम कुमारी को गिद्धा ओपी से चांदी थानाध्यक्ष, राजीव रंजन कुमार को डीआईयू शाखा से गडहनी थानाध्यक्ष, अवधेश कुमार को डीआईयू शाखा से संदेश थानाध्यक्ष, मनीष कुमार को कोइलवर थाना से करनामेंपुर ओपी अध्यक्ष, कुमार रजनीकांत को डीआईयू से चौरी थानाध्यक्ष, प्रियंका कुमारी को चांदी थाना से एससी/एसटी थानाध्यक्ष, बड़हरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह को बड़हरा थाना से बहोरनपुर ओपी अध्यक्ष तो वही सुरेश सिंह को हिंदी शाखा से पवना थानाध्यक्ष बनाया गया है।
सभी नव पदस्थापित थानाध्यक्षों को थानाध्यक्ष बनाने के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा की सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने नव पदस्थापित थाना में 24 घंटे के भीतर योगदान देते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। सभी पुलिस पदाधिकारी अपने नव पदस्थापना के लिए प्रस्थान करने से पूर्व सुनिश्चित कर लेंगे कि कांड माल खाना का प्रभार के साथ-साथ सभी दायित्वों का प्रभार देने के उपरांत ही प्रस्थान करेंगे स्थानांतरित पदाधिकारियों के द्वारा अंचल निरीक्षक थानाध्यक्ष एवं अनुसंधान के रूप में अपने संपूर्ण दायित्वों का प्रभार नहीं दिया जाता है तो, 24×7 के तर्ज पर संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे तथा प्रभार एवं अनापत्ति प्रमाण की प्रति अधोहस्ताक्षरी को सीधे प्रेषित करेंगे आगामी अपराध निरोध गोष्टी से पूर्व नव पदस्थापन वाले दायित्वों से पूर्व परिचित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ सुनिश्चित करेंगे।