गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
20-Nov-2022 03:06 PM
ARWAL : बिहार पुलिस हर वक्त अपने किसी ने किसी कारनामे को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। कभी अपराधियों पर भारी पड़ने वाली बिहार पुलिस पर अब अपराधी ही भारी पड़ रहे हैं। इसका एक उदाहरण भोजपुर और अरवल पुलिस के बीच का यह मामला है। भोजपुर की पुलिस एक वांटेड को खोजते हुए थक रही है। उस वांटेड को अरवल पुलिस ने पकड़ा, लेकिन थाने से ही छोड़ दिया।
दरअसल, भोजपुर की कुख्यात अपराधी अंकित पांडेय को अरवल पुलिस द्वारा थाने से छोड़े जाने का बड़ा मामला सामने आया है। वह मूल रूप से कोईलवर थाना के पचरूखिया कला गांव का निवासी है। यह पहले से कमालुचक दोहरे हत्याकांड में वांटेड है। उस पर करीब 19 से अधिक अवैध बालू खनन व आपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन, इसके बाबजूद अरवल पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जिसके बाद अब थाना प्रभारी के खिलाफ एएसपी ने स्टेशन डायरी में एंट्री की है। इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को दे दी है। इधर, मामले के तूल पकड़ने पर अरवल पुलिस अंकित की गिरफ्तारी के लिए भोजपुरी में छापेमारी शुरू कर दी है। लेकिन, अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
बताया जा रहा है, यह मामला पूरा अरवल थाना से जुड़ा है। पुलिस सूत्रों से माने तो 16 नवंबर को वाहन चेकिंग के दौरान अरवल पुलिस ने 3 लोगों को बिना नंबर के मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की है इस पर सवार तीन में से एक कुख्यात अपराधी अंकित है।
बता दें कि,अंकित बालू माफिया सत्येंद्र पांडे का बेटा है, जिसकी तलाश भोजपुरी पुलिस तलाश कर रही है। बहरहाल बाप- बेटा दोनों फरार है। अरवल पुलिस के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। इधर इसकी सूचना मिलने के बाद अरवल पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है अरवल एसपी ने कहा कि हमारी पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह पूछने पर जिस पदाधिकारी से इस प्रकार की गलती हुई है क्या उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करेंगे अरवाल एसपी ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि, जब इसकी सूचना एएसपी रौशन कुमार को मिली तो उन्होंने तत्काल अरवलथाना पहुंचकर प्रभारी थाना प्रभारी अर्जुन प्रसाद के खिलाफ स्टेशन डायरी में एंट्री कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंकित के पास कोई मूल्यांकन सामग्री भी अरवल पुलिस ने जप्त किया था, लेकिन अरवल पुलिस ने उसकी एंट्री नहीं कि है।