ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम

Bhojpur Crime News: दशहरा का मेला घूमने निकले दो दोस्तों का आहर से मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bhojpur Crime News: दशहरा का मेला घूमने निकले दो दोस्तों का आहर से मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

14-Oct-2024 02:02 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: भोजपुर के आरा में दो दिन पहले दशहरा का मेला घूमने निकले दो दोस्तो का शव सोमवार को आहर से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की बाइक भी आहर से ही बरामद की गई है। दोनो लड़कों का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन आशंका जता रहे हैं कि दोनों की हत्या की गई है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के चवरिया गांव की है।


मृतकों की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के बरतीयर गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान संतोष कुमार राय का 25 वर्षीय बेटा रोशन कुमार के रूप में हुई है जो, वर्तमान में टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोती झील के पास अपने मकान में रहता था जबकि दूसरा मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव निवासी संतोष सिंह का 18 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार है। रजनीश भी टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था।


बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त दो दिन पहले घर से यह कहकर निकले थे कि मेला घूमने जा रहे हैं लेकिन वापस घर नहीं लौटे। दोनों के नहीं लौटने पर परिजन अनहोनी की आशंका से सहमें हुए थे और संभावित जगहो पर दोनों को तलाश कर रहे थी। इसी बीच सोमवार को चवरिया गांव स्थित आहर के पानी में लोगों ने दोनों के शव को देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


उधर, घटना की सूचना मिलते हैं नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं एफएसएल की टीम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।