Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
06-Jan-2022 07:36 AM
PATNA : कोरोना के साथ-साथ बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है. बिहार के सभी जिलों में लगातार डे कोल्ड कंडीशन बना हुआ है. और कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार से 7 जनवरी तक के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सूरज देवता के दर्शन होने की उम्मीद ना के बराबर है.
राजधानी पटना समेत राज्य के ज्यादातर शहरों में सुबह से ही कोहरा छाया रहा है. बुधवार को पटना और गया में कोहरे के कारण विजिबिलिटी लेवल 50 मीटर जा पहुंचा. सबसे अधिक परेशानी अधिकतम तापमान में गिरावट होने की वजह से है. अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जाने की वजह से राजधानी पटना के साथ-साथ दरभंगा भागलपुर पूर्णिया सुपौल जैसे शहरों में शीतलहर की जानकारी मौसम विभाग ने दी है मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झारखंड से सटे कुछ राज्यों को छोड़ दिया जाए तो बाकी पूरे बिहार में डे कोल्ड कंडीशन बना रहेगा.
खराब मौसम की मार विमान सेवा और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है. पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले या फिर लैंड करने वाले फ्लाइट में से 6 कोहरे के कारण कैंसिल कर दिए गए. जबकि बुधवार को 14 फ्लाइट देर हुई बुधवार को पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान तकरीबन 11:00 बजे लैंड कर पाया. सुबह के वक्त रनवे पर विजिबिलिटी केवल 50 मीटर थी. लेकिन 9:00 बजे तक इसमें सुधार हुआ और विजिबिलिटी लेवल 800 मीटर तक जा पहुंचा. 10:30 बजे के बाद विजिबिलिटी लेवल 1000 मीटर हुआ. उसके बाद ही एटीसी ने विमानों को उतरने की इजाजत दी. उधर कई ट्रेनें भी लगातार देरी से चल रही है. श्रमजीवी और कुंभ एक्सप्रेस रद्द हो गई. जबकि राजधानी समेत कई ट्रेनें घंटों विलंब से पटना पहुंची.
बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जिसकी वजह से लोगों को दिन में भी कंगन ही महसूस होते रही भागलपुर का अधिकतम तापमान 16 दशमलव 4 पूर्णिया का 17.4, गया का 21.4, दरभंगा का 16.8, सुपौल का 18.9, डिग्री सेल्सियस रहा बक्सर में अधिकतम तापमान में गिरावट का रिकॉर्ड बनाया यह अधिकतम तापमान गिरकर 14.9 डिग्री जा पहुंचा.