ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, चंद्रशेखर के नेताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

10-Jan-2024 03:47 PM

By First Bihar

GAYA: गया में भीम आर्मी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता गांधी मैदान से एसएसपी कार्यालय की ओर रवाना हुए जहां पहुंचकर उग्र प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी एसएसपी कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश करने लगे। स्थिति अनकंट्रोल होता देख पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े लेकिन जब स्थिति कंट्रोल में नहीं हुई तब पुलिस लाठियां बरसाने लगी। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।  


लाठीचार्ज के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ता इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने चंद्रशेखर के नेताओं को दौड़ा-दौड़कर पीटा। कई राहगीर भी इस दौरान चपेटे में आ गये। इस दौरान दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया है। भीम आर्मी के नेता रणजीत चौधरी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार निकम्मी है जो सिर्फ बालू और दारू में लगी है। वही गरीबों के साथ सरकार अन्याय कर रही है। 


उनका कहना था कि गरीब और लाचार को इस सरकार में न्याय नहीं मिल रहा है। एससी-एसटी एक्ट के जितने मामले एक महीने के भीतर दर्ज हुए हैं उन सभी मामलों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सभी मामलों का निष्पादन जल्द किया जाए। क्योंकि कार्रवाई नहीं होने से लोगों के बीच पुलिस और सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।