ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / भिक्षावृति को कम करने के लिए केंद्र अपनाएगी ये योजना, बिहार सरकार के...

भिक्षावृति को कम करने के लिए केंद्र अपनाएगी ये योजना, बिहार सरकार के इस मॉडल से प्रभावित

13-Feb-2022 10:34 AM

PATNA : भिक्षावृत्ति कम करने और ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार बिहार के इस मॉडल को अपनाने जा रही है। केंद्र ने बिहार की 2008 में बनी मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति योजना के मॉडल को अपनाते हुए स्माइल योजना लांच की। शनिवार को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने स्माइल (सपोर्ट फॉर मार्जिनलाइज्ड इंडीविजुअल फॉर लावलीहुड एण्ड इंटरप्राइज) योजना लांच की। 


इस मौके पर मंत्री ने बिहार सरकार की सराहना की और कहा कि स्माइल योजना से भिक्षावृत्ति और ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। आवास, रोजगार से लेकर उनकी पहचान के लिए अलग से कार्ड बनाने की बात भी कही। योजना की लांचिंग पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने के लिए समाज कल्याण विभाग के सचिव दया निधान पांडेय शिरकत करने गये हैं। 


केन्द्र सरकार ने बिहार की मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति योजना को अपनाते हुए 2020 में ही पटना सहित देश के आठ शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत भिक्षावृत्ति में लगे लोगों के लिए रंगमंच के जरिये समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम शुरू किया था। इसके तहत भिक्षावृत्ति में लगे युवा चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक और गाना गाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से रूबरू भी कराते थे। इस सफलता के बाद अब केंद्र सरकार ने विधिवत रोप्प से लांच किया है।