ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर

भिक्षाटन करने निकले हड़ताली नियोजित शिक्षक, पटना के महावीर मंदिर से की शुरुआत

भिक्षाटन करने निकले हड़ताली नियोजित शिक्षक, पटना के महावीर मंदिर से की शुरुआत

03-Mar-2020 11:52 AM

PATNA : नीतीश सरकार की तरफ से समान काम समान वेतन की मांग खारिज किए जाने के बावजूद हड़ताल पर चल रहे नियोजित शिक्षकों का संघर्ष जारी है. पटना में नियोजित शिक्षकों ने भिक्षा कर कर अपना विरोध जताया है. पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर से हड़ताली शिक्षकों ने भिक्षाटन की शुरुआत की है.


स्टेशन गोलंबर से निकलकर शिक्षकों का एक जत्था फ्रेजर रोड होते हुए बुधवार की तरह आगे बढ़ा है. नियोजित शिक्षकों ने इसके पहले राज्य सरकार के मंत्रियों और सत्तापक्ष के विधायकों के साथ-साथ विपक्षी दलों के विधायकों का भी घेराव कार्यक्रम तय किया है. 2 दिन पहले डिप्टी सीएम सुशील मोदी का आवास भी हड़ताली शिक्षक घेर चुके हैं. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के आवास पर भी नियोजित शिक्षकों ने पहुंचकर अपनी मांग रखी है.

नियोजित शिक्षकों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि किसी भी स्थिति में सरकार उन्हें वेतनमान नहीं दे सकती, लेकिन उनके मानदेय और बाकी अन्य सुविधाओं का ख्याल रखेंगे, सुप्रीम कोर्ट से नियोजित शिक्षकों को राहत नहीं मिली थी बावजूद इसके बिहार के 3:30 लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षक इस वक्त हड़ताल पर हैं.