8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी
22-Mar-2024 08:36 AM
By First Bihar
PATNA : लालू यादव की दो बेटियां लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। इस बात की चर्चा काफी तेज है। बड़ी बहन मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में नजर आ सकती हैं तो छोटी बहन रोहिणी आचार्य भीअब लालू की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। सबकुछ ठीक रहा तो वह छपरा (सारण) से चुनाव मैदान में उतरेंगी। ऐसे में अब सबसे रोचक कहानी पाटलिपुत्र लोकसभा सीट को लेकर सामने आई है। इस सीट से पार्टी के बाहुबली विधायक और लालू परिवार के करीबी रीतलाल यादव भी चुनाव लड़ने की इक्छा जता रहे हैं। इसको लेकर वो लालू यादव के पास दौड़ भी लगा रहे है। लेकिन, अब उन्होंने हथियार डाल दिया है। उन्होंने साफ़ कर दिया है कि जब जो भी होगा वो मीसा भारती के मर्जी से ही होगा।
दरअसल, पटना में राबड़ी आवास में लालू यादव से मुलाकात कर बहार आए विधायक रीतलाल यादव से जब यह सवाल किया गया कि- क्या वो पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे? =तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि - भाई बहन के प्यार मोहब्बत के चक्कर में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट फंसा हुआ है। बहन चाह रही है कि भाई डिसीजन ले और भाई चाह रहा है की बहन डिसीजन ले।
रीतलाल यादव ने कहा कि मीसा भारती बड़ी बहन हैं और उनका अधिकार है अंतिम निर्णय लेने का। वह जो भी निर्णय लेगी हम उनके साथ मजबूती से रहेंगे। इसके बाद तीसरा कोई नहीं है इस पूरे प्रकरण में। इसलिए हरहाल में इस सीट को लेकर वो जो अंतिम निर्णय लेंगे वहीं मेरा भी निर्णय होगा, वो बड़ी बहन है और मुझे भरोसा है उनपर की वो अच्छा फैसला लेंगी।
वहीं, जब रीतलाल यादव से सवाल किया गया कि पिछली दफा जब मीसा भारती चुनाव मैदान में उतरी थी तो भाजपा के उम्मीदवार से 28000 मतों से पराजित हो गई थी। इसके बाद राजद विधायक का गुस्सा फूट पड़ा - उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि वह आगे बढ़े, लेकिन अगर किसी कारण वश नहीं बन पाया तो इसका मतलब यह नहीं होता कि उसमें काबिलियत नहीं है। आप भी आगे जाना चाहते होंगे, चुनाव में हार जीत तो लगा रहता है।
उधर, रीतलाल यादव ने कहा कि भाई सांसद बने यह बहन सांसद बने मेरे लिए कहीं कोई समस्या नहीं है। हम लोग बस हटाने के चक्कर में रहते हैं विरोधियों को और इस बार भी हम लोग वहां के सांसद को हरा कर रहेंगे। इस बार भी वहां जो भी कैंडिडेट होंगे उकी हार तय है, इस बार वहां राजद की जीत होगी और हमारी पार्टी का झंडा बुलंद होगा।