Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
31-Jul-2022 09:38 PM
PATNA: आय से अधिक संपत्ति मामले का खुलासा आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किया है। भवन निर्माण विभाग के इंजीनियर फिरोज आलम के पटना समेत 5 ठिकानों पर ईओयू ने रविवार को छापेमारी की। जिसमें दो करोड़ 61 लाख 82 हजार रुपये की संपत्ति का मिली है। ईओयू ने जांच के दौरान पाया कि इनकी कुल संपत्ति आय से 91.08% अधिक है।
कार्यपालक अभियंता सह रेसिडेंट इंजीनियर फिरोज आलम नई दिल्ली स्थित बिहार भवन और बिहार सदन में तैनात हैं। EOU ने बताया कि इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर दिल्ली में ही नूर नगर एक्सटेंशन में भी एक फ्लैट खरीद रखा है। यही नहीं अपने भाई के नाम पर भी पटना के समनपुरा में फ्लैट खरीदा था।
पत्नी और खुद के नाम से एक-एक भी इन्होंने खरीदा था। दिल्ली के सुखदेव नगर में इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 1.30 करोड़ का एक फ्लैट खरीद रखी थी। इंजीनियर ने अपने भतीजे के नाम एक कार खरीदा था जिसे वे बिहार निवास में किराये पर चलाते हैं।
आर्थिक अपराध इकाई ने रविवार को कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी की। नई दिल्ली के सुखदेव नगर और जामिया नगर के नूर नगर एक्सटेंशन स्थित आवास में छापेमारी हुई। नई दिल्ली के द्वारिका बिहार सदन स्थित कार्यालय और पटना के समनपुरा में इंजीनियर के भाई जहीरुद्दीन के आवास पर भी आज ईओयू ने छापेमारी की।
दिल्ली के जौहरी बाग और शाहीन बाग में फ्लैट और मेरठ में फिरोज ने जमीन खरीदा है। हालांकि इस मामले की जांच की जा रही है। दिल्ली स्थित आवास से 1.45 लाख रुपए कैश और लाखों रुपए का गहना बरामद किया गया है। इंजीनियर फिरोज आलम के बारे में बताया जाता है कि वे झारखंड के पलामू स्थित हरिहरगंज के रहने वाले हैं।
11 अप्रैल 1991 में जूनियर इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए थे। इस दौरान इनकी तैनाती दरभंगा और बिहारशरीफ में हुई। जब ये नौकरी में आए तब इनके पास सिर्फ पैतृक संपत्ति ही थी। लेकिन आज इंजीनियर फिरोज करोड़ों के मालिक हैं। ईओयू ने जांच के दौरान पाया कि इनकी कुल संपत्ति आय से 91.08% अधिक है।