बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
17-Dec-2022 06:32 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय कोर्ट ने नाबालिग बच्ची से रेप मामले में उसके चाचा को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। वहीं कोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार को 5 लाख रुपये मुआवजे की राशि पीड़िता को भुगतान करने का आदेश दिया।
बेगूसराय पाॅक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने मामले की सुनवाई करते हुए मामले के आरोपित बलराम चौधरी को धारा 376 ए बी और पाॅक्सो की धारा 6 में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपित को 50 हजार के अर्थदंड की भी सजा सुनाई गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार को 5 लाख मुआवजा राशि पीड़िता के पक्ष में भुगतान करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।
अभियोजन की ओर से स्पेशल पीपी कुमारी मनीषा ने कुल 8 गवाहों की गवाही कराई। आरोपित चाचा पर आरोप है कि 1 नवंबर 2021 को दिन के 11:30 बजे जब 8 वर्षीय उनकी भतीजी के माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे तभी घर सूना देख 8 वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर अपने घर ले गये और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
बेगूसराय कोर्ट का यह फैसला समाज में रहने वाले वैसे लोगों के लिए एक बड़ी सबक है जो गलत काम करने की सोच रखते हैं। ऐसे लोग इतनी गिरी हुई हरकत करते हैं कि अपनों को भी नहीं छोड़ते। भतीजी से गंदा काम करने की सजा आखिरकार आरोपित चाचा को मिल गयी। इलाके के लोग कोर्ट के इस फैसले से खुश हैं। पीड़ित परिवार ने इस फैसले के लिए कोर्ट का आभार व्यक्त किया है।