ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर लगी रोक, वोटिंग से ठीक पहले हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

11-Aug-2023 07:00 PM

By First Bihar

DESK: भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर एक बार फिर रोक लग गई है। वोटिंग से ठीक पहले पंजाब-हरिणाया हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दिया। 12 अगस्त को रेसलिंग फेडरेशन के चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी। वोटिंग की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी लेकिन इससे ठीक पहले हाईकोर्ट ने रोक लगा दी।


दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए संजय सिंह ने नामांकन किया था, इस दौरान भारी बवाल हुआ था। मामला कोर्ट में पहुंच गया था। संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का करीबी बताया जा रहा है। बृजभूषण सिंह के ऊपर महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर कई दिनों तक धरना दिया था।


इससे पहले भी भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर रोक लग चुकी है। 11 जुलाई को चुनाव के लिए वोटिंग होनी थी लेकिन कुश्ती संघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए गुवाहाटी हाई कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगा दिया था। असम कुश्ती संघ ने हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा था कि मान्यता का हकदार होने के बावजूद कुश्ती संघ ने उसे मान्यता नहीं दी।