हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
25-Jan-2022 07:22 AM
PATNA : मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की गिरफ्तारी किसी भी वक्त हो सकती है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ निगरानी की विशेष इकाई ने मामला दर्ज कर रखा है। पिछले दिनों उनसे पूछताछ भी की गई थी लेकिन अब निगरानी की विशेष अदालत की तरफ से वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद को बड़ा झटका लगा है। निगरानी की स्पेशल कोर्ट ने डॉ राजेंद्र प्रसाद की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
पटना सिविल कोर्ट स्थित निगरानी की विशेष अदालत ने वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद की तरफ से दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। करोड़ों रुपए के कॉपी घोटाले के मामले में उनकी तरफ से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। उधर सूत्र बता रहे हैं कि स्पेशल विजिलेंस यूनिट जल्द ही उन्हें दुबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। 20 जनवरी को उनसे एसवीयू पूछताछ कर चुकी है। 5 घंटे की लंबी पूछताछ के दौरान कई सवालों का जवाब नहीं दिया था।
भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप झेल रहे वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद के घर पर छापेमारी भी हो चुकी है। इसके बाद वह मेडिकल लीव पर चले गए थे। कॉपी घोटाला मामले में कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है लेकिन अब तक वीसी डॉ राजेंद्र प्रसाद के ऊपर राजभवन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर लगातार राजभवन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।