ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

भारी पानी में फंसे पटना हाईकोर्ट के जज को SDRF की टीम ने निकाला

भारी पानी में फंसे पटना हाईकोर्ट के जज को SDRF की टीम ने निकाला

29-Sep-2019 08:13 PM

PATNA : पटना में भीषण पानी में फंसे हाई कोर्ट के जज और उनके परिवार को आज SDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला. अपने निजी आवास में रह रहे जज साहब के घऱ के बाहर 4 से 5 फीट पानी था, वहीं घऱ के अंदर भी दो फीट पानी लगा था. SDRF की टीम को नाव से जज और उनके परिवार को बाहर निकालना पड़ा.

कदमकुआं में फंसे थे जज साहब
पटना हाईकोर्ट के जज मधुरेश प्रसाद कदमकुआं इलाके में अपने निजी मकान में रहते हैं. उनके घऱ के बाहर सड़क पर 4 से 5 फीट पानी जमा हो गया. जज साहब के घऱ में भी पानी घुस गया था. लगातार बारिश से पानी का स्तर भी बढता ही जा रहा था. इसके बाद उन्होंने सरकार को खबर देकर मदद की गुहार लगायी. पानी में जज साहब के फंसे होने की खबर मिलने के बाद सरकारी अमले में हलचल मच गयी. तत्काल रिलीफ फोर्स को उनके आवास पर रवाना किया गया. इसके बाद जज साहब औऱ उनके परिवार को नाव से बाहर निकाला गया. 

कदमकुआं और राजेंद्र नगर की हालत सबसे बदतर
EXTREMLY HEAVY RAIN के कारण पूरा पटना शहर जलमग्न हो चुका है. लेकिन राजेंद्र नगर से लेकर कदमकुआं जैसे इलाकों की हालत सबसे बदतर है. इन इलाकों में कई स्थानों पर पांच फीट से भी ज्यादा पानी है. राजेंद्रनगर और कदमकुआं इलाके में हजारों परिवारों ने घर छोड़ दिया है. लेकिन जिनके पास रहने का कोई दूसरा ठिकाना नहीं है वे वहीं फंसे पड़े हैं. SDRF की टीम ने आज कई और परिवारों को पानी से बाहर निकाला है. इन इलाकों में निजी नाव भी चलने लगे हैं.