मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
05-Jun-2023 03:43 PM
By First Bihar
ARARIA: अररिया में लव मैरिज से नाराज एक भाई दुल्हन बनी अपनी बहन को भरी पंचायत से जबरन उठाकर ले गया। दोनों प्रेमी युगल ने घर से भागकर शादी रचाई थी। शादी के बाद जब दोनों गांव में पहुंचे तो पंचायत बुलाई गई। इसी दौरान दुल्हन का भाई अपने दोस्तों के साथ पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में बहन को जबरन बाइक पर उठाकर ले गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बथनाहा ओपी स्थित भंगही पंचायत के श्याम नगर गांव की है।
दरअसल, भंगही पंचायत निवासी सुरेश ठाकुर के बेटे छोटू कुमार का एक लड़की के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन वापस गांव पहुंचे तो इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। अभी पंचायत बैठी ही थी कि बहन की इंटर कास्ट मैरिज से नाराज भाई अपने दोस्तों के साथ बाइक से पहुंचा और दुल्हन बनी बहन को गोद में उठाकर बाइक से लेकर फरार हो गया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि बीते 28 मई तो छोटू और रूपा घर से भागकर सुपौल पहुंचे थे। पहले दोनों ने मंदिर में शादी रचाई और बाद में कोर्ट मैरिज भी किया। दूसरे कास्ट के लड़के से शादी करने पर लड़की के परिवार वाले नाराज थे और यह शादी उन्हें किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं थी। घर से फरार दोनों प्रेमी युगल को लड़का और लड़की के परिजन तलाश कर रहे थे। इसी बीच लड़के वालों को जानकारी मिली कि दोनों सुपौल में हैं।
इसके बाद लड़के के घर वाले सुपौल पहुंचे और बेटा-बहू को वापस घर लेकर पहुंचे। तीन जून को गांव में पंचायत बुलाई गई जिसमें दोनों ने कोर्ट मैरिज की बात कबूल की। इसी दौरान लड़की पक्ष के लोग उग्र हो गए और लड़के पक्ष के लोगों की पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद पंचायत में अफरा-तफरी मच गई और इसी अफरा तफरी के बीच दुल्हन का चचेरा भाई उसे जबरन बाइक से लेकर फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने दुल्हन को बरामद कर लिया और कोर्ट में लड़की का बयान दर्ज कराया है।
अररिया-परिवार को पसंद नहीं आया बेटी का अंतरजातीय विवाह
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 5, 2023
भाईयों ने अगले दिन बाइक पर बैठाकर किया अगवा
वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल@bihar_police #Bihar pic.twitter.com/Z2rGvCLZtn
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दुल्हन का भाई अपने दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर फिल्मी स्टाइल में पहुंचता है और भरी पंचायत से अपनी बहन को उठाकर चला जाता है। उधर, दूल्हे के पिता ने इस मामले को लेकर बथनाहा थाने में केस दर्ज कराया है और पंचायत के मुखिया पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।
