Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
30-Sep-2019 02:35 PM
PATNA : बिहार सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय यानि सचिवालय भीषण बारिश की मार नहीं झेल पाया. सूबे के मुख्य सचिवालय में दो जगहों पर छत गिर गयी है. दोनों हादसे उस विभाग में हुए जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिम्मे है. हादसे में किसी तरह कर्मचारियों की जान बची. हालांकि दो कर्मचारियों को हल्की चोट आयी है.
कैबिनेट विभाग में हुआ हादसा
आज सुबह दोनों हादसे सचिवालय के कैबिनेट विभाग में हुए. कैबिनेट विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिम्मे है. कैबिनेट विभाग के एक सेक्शन में छत का बड़ा हिस्सा नीचे आ गिरा. हालांकि बीच में पंखा था, जिसने छत के टुकड़े को बीच में रोक लिया. अगर पंखा नहीं होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था. हालांकि छत से गिरे मलबे से कुछ कर्मचारियों को चोटें आयी हैं. दूसरा हादसा कैबिनेट विभाग के ही लेखा शाखा में हुआ. वहां पूरा फॉल्स सीलिंग ही नीचे आ गिरा. संयोगवश लेखा शाखा में उस दौरान कोई कर्मचारियों मौजूद नहीं था. लिहाजा जान की क्षति नहीं हुई. लेकिन कंप्यूटर से लेकर दूसरे उपकरण और फाइलों को क्षति पहुंची है.
अंग्रेजों के समय में बना है सचिवालय
बिहार का मुख्य सचिवालय अंग्रेजों के समय का बना है. हालांकि इसकी छत से लेकर दीवारें काफी मजबूत है. लेकिन नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद ही बडे हुक्मरानों ने अपने चैंबर को सजाने के लिए दीवार से लेकर छत तक को काफी नुकसान पहुंचाया है. लिहाजा तीन दफे हादसे हो चुके हैं.