बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत
27-Jul-2023 03:35 PM
By First Bihar
DESK : दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में भारतीय टाइमिंग के अनुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। इंडियन टीम लगातार 13वीं बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। टीम ने साल 2006 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीत सकी थी। इस सीरीज के बाद टीम ने 6 बार अपने घर और 6 बार भारत में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई है। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के पास इस सीरीज में बड़े कीर्तिमान हासिल करने का शानदार मौका है।
दरअसल, रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने से 175 रन दूर हैं। रोहित शर्मा 10,000 रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बनेंगे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 243 वनडे में 48.63 की औसत से 9825 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं। इसके आलावा भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के पास वनडे क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने का शानदार मौका है। कोहली को 13 हजारी बनने के लिए 102 रन की दरकार है। रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली ने 274 वनडे में 57.32 की औसत से 12,898 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 46 शतक और 65 अर्धशतक ठोके हैं।
वहीं, मैच में मुख्य रूप से कुलदीप यादव, उमरान मलिक, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है। इस मैच में इन प्लेयर को अपना हरहाल में अपना अच्छा देना होगा ताकि उनका सलेक्शन वर्ल्ड कप के लिए तय हो सके। भारत के इन युवा स्टार प्लेयर को यह मैच बहुत बड़ा मौका बताया जा रहा है।
टीम इंडिया इस वनडे सीरीम में अपनी ताकत को आजमाना चाहेगी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप की दावेदारी ठोक रहे नए खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहेगी। वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की बेस्ट 11 की तलाश भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से शुरू हो जाएगी। इस सीरीज के बाद काफी कुछ साफ हो जाएगा कि वनडे वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में मौका मिलेगा।
भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, सूर्य कुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, एलिक अथानाज़े, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, केविन सिंक्लेयर, गुडाकेश मोटी, ओशाने थॉमस