पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
15-Oct-2023 08:26 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : आईसीसी वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारत शानदार जीत दर्ज दी। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी। जिसका जश्न पूरे देश ने मनाया। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में जीत के बाद पटाखा फोड़ने को लेकर पुरानी गुदरी रोड में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद जमकर मारपीट के साथ रोड़ेबाजी भी की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान पर भारत को मिले जीत के बाद एक पक्ष द्वारा जमकर आतिशबाजी शुरू कर दी गई और नारे भी लगाने शुरू कर दिए गए। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने इसको लेकर हल्की नाराजगी जाहिर की। उसके बाद दोनों पक्षों के तरफ से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। जब इस मामले की जानकारी नगर मिठनपुरा और सिकंदरपुर ओपी की पुलिस को लगी तो दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उसी दौरान एएसपी भी दलबल के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराया गया। इसके बाद शांति समिति के सदस्यों के सहयोग से दोनों पक्षों को एक साथ बैठाया गया।
एएसपी नगर अवधेश दीक्षित ने दोनों पक्ष के लोगों को गले मिलवाकर गिले-शिकवे दूर कराया। पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही है। बताया गया कि टीम इंडिया की जीत के बाद कई युवकों ने पुरानी गुदरी रोड में शौचालय मोड़ के पास पटाखा फोड़ना शुरू कर दिया। यहां कुछ लोगों ने पटाखा फोड़ने से मना करते हुए कहा कि छोटे बच्चों और दिल के मरीज को आतिशबाजी से परेशानी होगी।
इस पर पटाखा फोड़ रहे युवकों को लगा कि जान बूझकर उन्हें रोका जा रहा है। वह नहीं मानें तो दोनों ओर से कई लोग पहुंच गए। मारपीट शुरू हो गई। कुछ युवकों ने रोड़ेबाजी भी की। हालांकि मारपीट में कोई घायल नहीं हुआ है। उठापटक के कारण कुछ लोगों को चोट लगी है। एएसपी ने बताया कि मोहल्ले में पुलिस जवान एहतियातन कैंप करेंगे। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।