बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत
15-Oct-2022 09:13 PM
PATNA: महिला क्रिकेट एशिया कप जीतने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय महिला किक्रेट टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम नीतीश ने कहा कि अपने कड़े संघर्ष, अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत के बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला क्रिकेट एशिया कप 2022 का फाइनल जीत कर पूरे देशवासियों को गौरवान्वित किया है।
भारत ने महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 8 रन से हराकर खिताब हासिल किया है। भारत का सातवां एशिया कप है जिसे भारत ने जीता है। सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को हुए फाइनल मैच में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर महिला एशिया कप में जीत हासिल की।
श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और नौ विकेट पर 65 रन ही बना सकी। भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की शुरुआत बहुत अच्छी थी लेकिन 35 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे।जेमिमा रोड्रिग्स दो रन और शेफाली वर्मा 5 रन बनाकर आउट हुई जिसके बाद स्मृति ने कप्तान रहमनप्रीत के साथ पारी को संभाला और जीत हासिल किया।