निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट
30-Jan-2023 09:14 AM
By First Bihar
BOJPUR: इस वक्त खबर भोजपुर जिले के आरा से आ रही है जहां एक निजी अस्पताल की मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां रविवार शाम घटी इस घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही. दरअसल सदर हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में दो लोगों ने एक युवती का शव जमीन पर फेंक दिया और फरार हो गए. पहले लोगों को कुछ समझ नहीं आया लेकिन जैसे ही मृतका के साथ मौजूद महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो मामला सामने आया.
दरअसल आरा में एनेमिया से ग्रसित एक युवती की हालत बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल के कर्मियों ने उसके परिजनों को उसे सदर अस्पताल या पीएमसीएच ले जाने को कहकर डिस्चार्ज कर दिया. इस दैरान हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने मृतक के पिता को घर जाकर पैसा लाने को बोल कर भेज दिया. उसके बाद मौजूद महिला को बहलाते हुए उसे साथ लेकर हॉस्पिटल के इमरजेंसी पहुंचे लेकिन तबतक युवती की मौत हो चुकी थी.
गजराजगंज ओपी के गजराजगंज निवासी कृष्णा प्रसाद की 25 साल की बेटी सुधा कुमारी नामक युवती की मौत के बाद हॉस्पिटल के कर्मी उसका शव सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमीन पर फेंक कर फरार हो गए. जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी मच गई. इस घटना के बाद महिला के शोर करने के बाद इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी उसके पास पहुंचे, फिर महिला ने जब सारी बात इमरजेंसी के कर्मियों को पूरी बात बताई तो उन्होंने तत्काल मृतका के पिता को फ़ोन कर घटना की सूचना दी. मृतका के घरवाले सदर अस्पताल पहुंचे और हॉस्पिटल में माहौल का पता करने पहुंचे उस प्राइवेट अस्पताल के एक कर्मचारी को पकड़ उसे बंधक बना लिया.
पकड़े गए कर्मचारी से घरवाले ने युवती की मौत की वजह पूछते रहे लेकिन उसने उसकी मौत के बारे में कुछ भी नहीं बताया. हंगामे की सूचना मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के घरवालों को उस प्राइवेट हॉस्पिटल पर कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा शांत कराया.