Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई
10-Oct-2023 07:02 PM
By First Bihar
MUNGER: कुएं में डूब रहे भांजे की जान बचाने के दौरान मामा की जान चली गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कुएं से बाहर निकालने में जुटी है। घटना मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रुपौहुआ गांव की है।
बताया जाता है कि मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रूपौहुआ गांव के रहने वाले किसान हेमंत कुमार की बेटी की शादी लखीसराय के अभयपुर में हुई थी। वह अपने दो बेटों के साथ मायके में रहती है। आज सुबह उसका ढाई साल का बेटा आयुष घर के बाहर अपने बड़े भाई के साथ खेलते-खेलते घर के बगल स्थित कुंआ में जा गिरा और पानी में डूबने लगा। अपने छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई चिल्लाने लगा। जिसकी आवाज सुनकर उसका मंझला मामा18 वर्षीय शिवशंकर कुमार वहां पहुंचा तो देखा की उसका छोटा भांजा कुआं में डूब रहा है। जिसके बाद उसने अपने भांजे को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी।
तब तक अन्य लोग भी कुंआ के पास पहुंच गए। जिसके बाद लोगों की मदद से आयुष की जान बचाई गई लेकिन मामा शिवशंकर को लोग नहीं बचा सके। शिवशंकर को तैरना नहीं आता था इसलिए वह कुएं में डूब गया। जब तक लोग उसे भी बचाते तब तक वह डूब चुका था। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसके शव को कुएं से बाहर निकाला। वहीं इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के बीच इसी घटना की चर्चा हो रही है। लोग कहने लगे कि मामा हो तो ऐसा ना कि कंस के जैसा...