ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बिहार : दारोगा के घर की हुई कुर्की जब्ती, पटना से पहुंची टीम उखाड़ ले गई चौखट-दरवाजा

21-Jul-2022 11:17 AM

ARRAH : अबतक आपने दुर्दांत अपराधियों के घर की कुर्की जब्ती की खबरें सुनी होगी लेकिन इस बार पुलिस ने एक दारोगा के घर की कुर्की जब्ती की है। रंगदारी के एक मामले में फरार चल रहे दारोगा के खिलाफ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पटना से भोजपुर के कोईलवर पहुंची अपराध अनुसंधान विभाग की टीम ने आरोपी दारोगा के घर की व्यापक तरीके से कुर्की जब्ती की। इसके बात टीम जब्त सामानों को लेकर पटना के लिए रवाना हो गई।


दरअसल, धनडीहा गांव निवासी दारोगा मदन सिंह नवादा जिले के नारदीगंज थाने में पदस्थापित थे। साल 2020 में दारोगा के खिलाफ नारदीगंज थाना में रंगदारी का मामला दर्ज हुआ था। बाद में यह मामला जांच के लिए अपराध अनुसंधान विभाग में चला गया था। आरोप तय होने के बावजूद सरेंडर नहीं करने पर कोर्ट ने दारोगा के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को अपराध अनुसंधान विभाग की टीम दारोगा के गांव पहुंच गई और उसके घर की कुर्की जब्ती की।


पटना की अपराध अनुसंधान विभाग की टीम बुधवार को कोइलवर थाना क्षेत्र धनडीहा गांव पहुंची तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मजिस्ट्रेट की निगरानी में दारोगा के घर का ताला तोड़ा गया। इसके बाद घर का चौखट-दरवाजा, पलंग, फर्निचर समेत करीब 12 तरह का घर का सामान जब्त करने के बाद टीम सामानों को लेकर पटना चली गई। विधि व्यवस्था की समस्या न हो इसके लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल को कोईलवर भेजा गया था। मजिस्ट्रेट की निगरानी में कुर्की जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।