Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी
17-Dec-2023 06:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में राजनेताओं के द्वारा भगवान को लेकर विवादित बयान देने की मानो होड़ सी मची हुई है। कभी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर तो कभी विधायक और अब विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भगवान महेश को लेकर विवादित बयान दिया है। पटना के बापू सभागार में ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन में देवेश चंद्र ठाकुर शामिल हुए।
मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने वहां मौजूद ब्राह्मण समाज के लोगों से कहा कि हमलोग खुद को कमजोर समझते हैं इसलिए समाज हमलोगों को आंख दिखाता है। इसलिए अपने आपको कमजोर मत समझिए। ब्रह्मा-विष्णु-महेश का उदाहरण देते हुए देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि हमलोग हमेशा ब्रह्मा-विष्णु-महेश का नाम लेते हैं। लेकिन पूरी धरती पर सबसे कम प्रतिमा भगवान ब्रह्मा की हम देखते हैं। जबकि भगवान ब्रह्मा ने ही सृष्टि की रचना की थी। भगवान ब्रह्मा जाकर कैलाश में आराम कर रहे हैं।
वही भगवान विष्णु संरक्षक हैं उनसे भी कोई डरता नहीं है। लेकिन भगवान महेश विध्वंसक देवता हैं इसलिए पूरी धरती उनसे डरता है। इसलिए उनकी मूर्ति सभी जगह दिखाई देती है। इसलिए हमें इतनी शांति से बैठने की जरूरत नहीं है। इस विवादित बयान को लेकर जब मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि आपने ऐसा क्यों कहा? तब उन्होंने अपनी बात को सही बताते हुए कहा कि मैं अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाना जाता हूं। मैं भी किसी से डरता नहीं।