ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

भागलपुर पुल हादसा : अपने ही विधायक के निशाने पर आई नीतीश सरकार, कहा - भ्रष्टाचार में लिप्त है पूरा सिस्टम

भागलपुर पुल हादसा : अपने ही विधायक के निशाने पर आई नीतीश सरकार, कहा - भ्रष्टाचार में लिप्त है पूरा सिस्टम

17-Aug-2024 11:55 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। ऐसे में अब विपक्ष के अलावा सत्तारूढ़ दल के तरफ से भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम परबत्ता विधायक संजीव कुमार का हैं। इन्होंने खुद की ही सरकार पर सवाल उठाया है।


सुल्तानगंज -अगवानी गंगा घाट पर बन रहे निर्माणाधीन फोर लेन पुल के शनिवार को तीसरी बार गिरने पर जदयू विधायक ने कहा कि पूरा सिस्टम ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। जदयू के परबत्ता से विधायक डॉ संजीव ने इसे लेकर अपनी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'अगुवानी सुल्तानगंज में गंगा पे निर्माणाधीन पुल फिर तीसरी बार गिरा। 


पूरा system भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ।मैं लगातार बोल रहा था कि फिर गिरेगा लेकिन आज तक किसी पे कोई कार्यवाही नहीं हुईं।ना अधिकारी पे ,ना एस.पी सिंघला कंपनी पे ,ना रोडिक कन्सल्टेंसी पे।' 


मालुम हो कि, सुल्तानगंज -अगवानी गंगा घाट पर बन रहे निर्माणाधीन फोर लेन पुल के एक हिस्से के धराशायी होकर गिरने से इस पुल निर्माण में व्यापक भ्रष्टाचार के कथित आरोप लगने लगे हैं। इसी को लेकर जदयू विधायक संजीव ने नीतीश सरकार का नाम लिए बिना कहा कि पूरा सिस्टम ही भ्रष्टाचार मे लिप्त है। पुल तीसरी बार गंगा नदी समा गया जिसके बाद सरकार के कार्य शैली पर कई तरह के सवाल उठ रहे है। 


परबत्ता विधायक ने कहा कि उन्होंने कहा कि वे पहले ही आशंका जाहिर कर चुके थे कि पुल गिरेगा लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब नतीजा है कि तीसरी बार पुल का हिस्सा गिरा है।


आपको बताते चलें कि, भागलपुर में सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्‍ट सुल्तानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल ने तीसरी बार जल समाधि ली है। भागलुपर की तरफ से 9 और 10 नंबर के बीच का हिस्सा गंगा नदी में समा गया। पिलर पर बना स्लैब लोहा समेत गंगा नदी में समा गया। लगातार तीसरी बार पुल हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है।