“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
25-Oct-2020 03:08 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : जिला पुलिस के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगा है. पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. एक युवक को थाने में पीट-पीटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है, जिसको लेकर काफी बवाल हो गया है. थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसवालों के ऊपर मर्डर का आरोप लगा है. घटनास्थल पर काफी बवाल मचा है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. जहां बिहपुर थाना के थानेदार समेत 4 पुलिसवालों के ऊपर एक युवक की हत्या करने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि मड़वा गांव में मामूली सी बात को लेकर एक युवक की हत्या की गई है और इस हत्या का आरोप किसी और के ऊपर नहीं बल्कि वर्दीवालों के ऊपर ही लगा है, जिन्हें समाज की रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक भागलपुर के बूढ़ानाथ निवासी आशुतोष कुमार की बिहपुर थानेदार और अन्य पुलिस कर्मियों ने बेरहमी से पिटाई कर उनकी जान ले ली है. मृतक आशुतोष के भाई सूरज पाठक ने बताया कि आशुतोष कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर था. वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नवरात्रि में पूजा - पाठ करने के लिए पुश्तैनी घर गया हुआ था.
इसी क्रम में बैरियर हटाने को लेकर एक स्थानीय युवक से उनका विवाद हो गया. देखते ही देखते वहां पुलिस पहुंच गई लेकिन दोनों को समझाने के बजाय थानेदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने आशुतोष को पीटना शुरू कर दिया. पुलिसवाले उसे थाने ले गए और वहां भी उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की. इस दौरान आशुतोष लहूलुहान हो गया. गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
वहीं दूसरी ओर घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और अन्य स्थानीय लोगों ने शव को मुख्य सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. प्रदर्शन कर रहे परिजन आरोपी थानेदार और अन्य दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
इस मामले में नवगछिया के डीएसपी ने फर्स्ट बिहार झारखंड को जानकारी दी कि मृतक के परिजनों ने पुलिस के ऊपर हत्या का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि मृतक युवक को पहले से भी कोई बिमारी थी. उसकी मौत हॉस्पिटल में हुई है. मृतक के घरवालों ने पुलिसवालों के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया है, जिसको लेकर उनसे लिखित तौर पर आवेदन की मांग की गई है. लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.