EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
23-Dec-2022 09:40 AM
BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर में ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर खूब हंगामा हुआ है। मामला किऊल-जमालपुर रेलखंड के मसूदन रेलवे स्टेशन का है। लोगों ने यहां चक्का जाम कर दिया जिसके कारण इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें वहीं रोक दी गई। स्थानीय लोग रेल की पटरी पर खड़े हो गए और ट्रेन के ठहराव की मांग करने लगे।
ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर खूब नारे लगाए। ये हंगामा मसूदन रेलवे स्टेशन पर 13401/13402 भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर किया गया है। हंगामे के कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित कर दिया गया जिसके बाद यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। सूचना पाकर आरपीएफ और जिला पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया-बुझाया।
आपको बता दें, लोगों ने पहले ही मालदा मंडल के रेल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा था कि हम अपनी मांग को लेकर चक्का जाम करने जा रहे हैं। ट्रेन का ठहराव पहले होता था लेकिन कोरोना के दौरान इसे हटा दिया गया था। अब मसूदन रेलवे स्टेशन से भागलपुर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग फिर शुरू हो गई है।