Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
04-Jun-2020 08:06 AM
By anjani
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है. यहां पर एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि को मुठभेड़ में मार गिराया है. दिनेश पसराहा थानेदार का हत्या का आरोपी था. खगड़िया के पसराहा थानेदार आशीष सिंह के हत्यारे कुख्यात दिनेश मुनि को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है. मौके से दो कार्बाइन भी बरामद किया गया है. वहीं बताया जा रहा है कि उसके बाकी 3 साथी भागने में कामयाब रहे हैं.
पुलिस ने लिया बदला
2018 के क्टूबर महीने में खगड़िया जिले के पसराहा थाने के थाना अध्यक्ष आशीष सिंह ने जब कुख्यात दिनेश मुनि को पकड़ने के लिए धावा बोला था तो उस दौरान अंधेरे में हुए मुठभेड़ में दिनेश मुनि गिरोह ने दारोगा आशीष सिंह को गोली मार दी थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी. आज पुलिस ने अपना बदला पूरा कर लिया है. दर्जनों मुकदमों का अभियुक्त दिनेश मुनि दियारा के जरायम पेशा कि दुनिया का बेताज बादशाह है बताया जाता है.
बोलती थी तूती
खगड़िया जिले के पसराहा थाना अध्यक्ष आशीष सिंह के शहीद होने बाद दियारा के इलाके में उसकी तूती बोलती थी. अपने थानाध्यक्ष के मौत का बदला लेने के लिए पुलिस की टीम बेचैन थी. इस सिलसिले में कई दफा दियारा के इलाकों में वेश बदलकर पुलिस की टीम डेरा डाल चुकी थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगती थी. इस दफा पुलिस में अपने साथी के हत्या का बदला ले लिया है.
लगातार बदल रहा था वेश
सूत्र बताते हैं कि पिछले 1 सप्ताह से लगातार वेश बदलकर एसटीएफ की टीम दियारा के इलाके में कुख्यात दिनेश मुनि के फिराक में डेरा डाले हुई थी. सूत्रों की माने तो दियारा के इलाके में मक्के के खेत में कुख्यात दिनेश छिपा रहता था. लेकिन कल रात वह शराब पीने के लिए अपनी मांद से बाहर आया. फिर क्या था 7 दिनों से उसकी ताक में बैठी एसटीएफ की टीम ने उसे ललकारा. आदतन पुलिस टीम पर फायर झोंकने का आदि कुख्यात दिनेश मुनि ने पहले ही की तरह पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. लेकिन इस दफा चाल उल्टा पड़ गया. जवाबी फायरिंग में एसटीएफ कई गोलियां दिनेश के शरीर में जाकर धंस गई. कुख्यात दिनेश मौके पर ही मारा गया. जबकि उसके 3 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे. कुख्यात दिनेश मुनि के मारे जाने पर भी पुलिस तकरीबन 2 घंटे घंटे का इंतजार करती रही. सुबह उसकी पहचान की गई तो पता चला कि यह आशीष भारती का हत्यारा कुख्यात दिनेश मुनि है. बता दें कि 12 अक्टूबर की देर रात पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार कुख्यात अपराधी दिनेश मुनि की गिरफ्तारी के लिए बिहपुर के दुधेला दियारा पहुंच थे. वहां दिनेश मुनि के छुपे होने की सूचना थी. इस कार्रवाई में दिनेश मुनि और गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी. इस दौरान पुलिस एवं अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह को सीने एवं पेट में गोली लग गई थी. इससे वे शहीद हो गए थे. इस मुठभेड़ में सिपाही दुर्गेश यादव को भी गोली लगी थी. पुलिस ने भी मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी श्रवण यादव को मार गिराया था. घटना के संबंध में बिहपुर थाना में कांड संख्या 402/18 दर्ज किया गया था.