चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
11-Feb-2020 02:06 PM
BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां एक भीषण रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. सड़क हादसे में तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया. जिससे दो लोगों की स्पॉट डेथ हो गई. जबकि तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक के घरों में मातम पसरा है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. जहां गोपालपुर थाना इलाके के 14 नंबर सड़क पर गोसाईगांव मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है. मृतकों की पहचान खगड़िया के रहने वाले अशेसर यादव के बेटे गुड्डू कुमार और नवादा के रहने वाले तुलसी प्रसाद मंडल के बेटे जीवेश कुमार के रूप में की गई है.
मृतक के परिजनों ने बताया कि ये तीनों शख्स तेतरी मंदिर में हुई एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. इस दौरान तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी. जिससे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि तीसरा शख्स बगल झाड़ी में जा गिरा. जिसकी इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराई गई. प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज रेफर कर दिया गया.