ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / भागलपुर में प्रसाद खाने से 40 लोग बीमार, महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे उल्टी-दस्त...

भागलपुर में प्रसाद खाने से 40 लोग बीमार, महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे उल्टी-दस्त से परेशान

06-Mar-2021 09:30 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : जिले के नवगछिया प्रखंड में एक कार्यक्रम में प्रसाद खाने से 40 लोग बीमार हो गए. बीमार लोगों में महिलाओं और बच्चों की की संख्या ज्यादा है. उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत है. सभी का इलाज कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बिना दवा के गई मेडिकल टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा भी है. 


घटना भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड की है, जहां नगरह गांव में सत्यनारायण भगवान का प्रसाद खाने से 40 लोग बीमार हो गए. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई है. लोग काफी परेशान हैं. कई लोगों की स्थिति खराब होने के कारण उन्हें तत्काल भर्ती कराया गया है. 


फूड प्वाइजनिंग से महिला, पुरुष और छोटे-छोटे बच्चे बीमार हुए हैं. उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत है. भागलपुर के सिविल सर्जन को दी गयी। सीएस ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एके सिन्हा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरुन कुमार को टीम के साथ गांव भेजा है. 


अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि हम लोगों ने अपने स्तर से जांच की जिसमें एक ही व्यक्ति गम्भीर रूप से बीमार था, जिसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया है. डॉक्टर इलाज में जुटे हुए हैं. जल्द ही मरीज स्वस्थ हो जायेंगे.