Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
22-Feb-2022 03:27 PM
BHAGALPUR : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर से अपने समाज सुधार अभियान की शुरुआत की है. इस दौरान उनके भागलपुर पहुंचने पर कुछ छात्राओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया. तिलका मांझी चौक पर प्रदर्शन करने वाले 3 छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. ये छात्र तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की मांग कर रहे हैं.
दरअसल, छात्र संगठन आईसा के कार्यकर्ता तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की मांग को लेकर छात्र नेता सौरभ कुमार के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करने के लिए तिलकामांझी चौक पहुंचे. इसी दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तिलकामांझी चौक पर तैनात सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस बल की सहायता से प्रदर्शन कर रहे तीनों छात्र को अपनी हिरासत में ले लिया.
बताते चलें कि तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति लेकर लागतार प्रदर्शन जारी है. मंगलवार को CM नीतीश कुमार के कार्यक्रम स्थल से दूर प्रदर्शन चल रहा था. प्रदर्शन आइसा के कार्यकर्ता कर रहे थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान के दौरान भागलपुर पहुंचने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 3 छात्र नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.