चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव
30-Jul-2021 02:46 PM
By Shushil
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है। जहां नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में नाव पलटने से 9 लोग नदी में डूब गये। हालांकि इस दौरान 5 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकले वही 3 अब भी लापता हैं जिसकी खोजबीन में स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।

घटना नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र स्थित सहौरा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज हवा चलने के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गयी। नाव पर करीब 9 लोग सवार थे। 5 लोगों ने तो किसी तरह तैरकर अपनी जान बचायी लेकिन 3 लोग अब भी लापता हैं। जिसकी खोजबीन जारी है।

बताया जाता है कि नाव पर सवार लोग दियारा से दूध लेकर वापस लौट रहे थे। नाव पर बाइक, दूध, घास सहित कई सामान लदा हुआ था। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत रंगरा थाना पुलिस को दी। नाव पलटने की सूचना मिलते ही रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां और रंगरा सीओ ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जिसके बाद इसकी सूचना एनडीआरएफ को दी गयी। फिलहाल स्थानीय लोगों की मदद से नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक किसी की बरामदगी नहीं हो पायी है। वही एनडीआरएफ की टीम का लोग इंतजार कर रहे हैं।
