बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
15-Jan-2021 02:51 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में भागलपुर जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कुछ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला बाथ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां बडुवा नदी के पास एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि महिला के सर में दो गोली मारी गई है जिससे उसकी मौत हुई है.
फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं महिला की पहचान नहीं हो पाई है. इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाथ थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि मृतका की कहीं और हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के ख्याल से सुनसान जगह पर लाकर उसे फेंक दिया गया है.
महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास की बताई जा रही है. फिलहाल महिला की पहचान होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा. शव मिलने के बाद इलाके में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.