ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / भागलपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने डेड बॉडी को नदी...

भागलपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने डेड बॉडी को नदी में फेंका

21-Dec-2020 10:06 AM

BHAGALPUR : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है जहां अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है और शव को गंगा नदी में फेंक दिया है. मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के पकरा टोला का है. मृतक की पहचान पकरा टोला निवासी किसान बबलू मंडल के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. 


बताया जा रहा है कि बबलू मंडल को अपराधियों ने घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी और शव को गंगा नदी में बहा दिया. शाम होने के बाद परिजन उसे जगह-जगह खोजते रहे. उसके बाद पत्नी सहित अन्य परिजन मामला दर्ज कराने के लिए रंगरा ओपी और गोपालपुर थाने का चक्कर लगाते रहे लेकिन जिले की सीमा और थाना के सीमा विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर एक-दूसरे पर टालते रहे.  बाद में बबलू मंडल की पत्नी खून लगी मिट्टी लेकर गोपालपुर थाना पहुंची और हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया. 


आवेदन में मृतक की पत्नी कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के शेरमारी निवासी गुड्डू मंडल और उसके साथियों पर घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.  इधर शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है.