ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / भागलपुर में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया...

भागलपुर में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

20-Mar-2022 10:12 AM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR : बिहार में जहरीली शराब ने अब तक कई लोगों की जान ले ली है. ताजा मामला भागलपुर जिले का है. यहां लगातार जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा सामने आ रहा है. वहीं रविवार के दिन विश्विद्यालय थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हुई है. इससे पहले भी भागलपुर में चार लोगों की मौत हो गई है.


भागलपुर में जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें साहेबगंज के निवासी विनोद राय उम्र 50 वर्ष जो कि होली के दिन शराब सेवन किया था और घर आने के बाद हालत बिगड़ने लगा जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हुई है.


वहीं दूसरे मृतक की पहचान साहेबगंज के निवासी स्व सुरेश यादव का 45 वर्षीय पुत्र संदीप यादव के रुप मे हुई है. तीसरि मृतक की पहचान साहेबगंज निवासी स्व प्रदीप यादव उर्फ कैली यादव के 25 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार है. चौथे मृतक की पहचान कजरैली के मोदीनगर निवासी रंजीत यादव का 34 वर्षीय पुत्र नीलेश कुमार जो मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई हैं.


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने साहेबगंज चोक पर जाम कर के प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं इससे पहले मधेपुरा और बांका से भी जहरीली शराब से मौत की खबर आ रही है. यहां लगभग 11 लोगों की मौत हो गई है. और दर्जनों लोग बीमार हो गये हैं.