ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : दो दर्जन से ज्यादा गैस सिलेंडरों में विस्फोट, कई घर जले,...

बिहार : दो दर्जन से ज्यादा गैस सिलेंडरों में विस्फोट, कई घर जले, फायर बिग्रेड की टीम पहुंची

10-Dec-2021 03:28 PM

By SUSHIL KUMAR

भागलपुर : नवगछिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां गैस गोदाम में विस्फोट होने से आस-पास के कई घरों में आग लग गई है. घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. नवगछिया स्थित कम्युनिस्ट पार्टी ऑफिस के पास कई गैस सिलेंडरों के विस्फोट हुआ है. जहां कई घरों के भी जलने की सूचना है. मौके पर आधा दर्जन अग्निशमन दस्ता पहुंच चुका है. 


वहीं नवगछिया एसपी ने बताया कि एसडीपीओ और नवगछिया थाना को मौके पर भेज दिया गया है. मिल रही जानकारी के अनुसार नोनिया पट्टी में लगभग दो दर्जन गैस सिलेंडरों का विस्फोट हुआ है. स्थिति काफी भयावह बतायी जा रही है.


मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के नोनिया पट्टी में भारत गैस गोदाम में 12 सिलेंडर में विस्फोट हुआ है. इस घटना में तीन से चार घर भी जलकर राख हो गई है. स्थानीय लोगों के द्वारा नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को जानकारी दी गई. 


एसपी का कहना है कि मौके पर एसडीओ समेत अन्य पुलिस बलो को भेज दिया गया है. सिलेंडर कैसे विस्फोट हुआ है इसकी जांच होगी. हमारे समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे हैं. दरअसल सिलेंडर विस्फोट होने से इलाके में दहशत का माहौल बन चुका है.