ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / CO साहेब की जमकर धुनाई, आक्रोशित लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

CO साहेब की जमकर धुनाई, आक्रोशित लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

09-Feb-2020 01:58 PM

BHAGALPUR : एक बड़ी खबर भागलपुर से है. जहां आक्रोशित लोगों ने स्थानीय सर्किल अफसर यानि कि सीओ की जमकर पिटाई की है. ग्रामीणों ने सीओ को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया है. अफसर की हालत नाजुक बताई जा रही है. बदमाश विवादित जमीन की आप पैमाइश कराना चाहते थे. इसी को लेकर सीओ के साथ उन्होंने मारपीट की है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


घटना भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड की है. जहां सीओ ऑफिस के पास बदमाशों ने सर्किल अफसर के साथ मारपीट और गाली-गलौज किया है. सीओ को बदमाशों ने मर्डर की भी धमकी दी है. घायल सीओ का पीएचसी में इलाज कराया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक बिहपुर सीओ रतन लाल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. सीओ ने बताया कि आरोपी मेरे कार्यलय में करीब सुबह 11 बजे घुस आये और कहा कि मेरी जमीन की मापी क्यों रोकी गयी है. उसे बताया कि विवादित जमीन की आप पैमाइश कराना चाहते हैं. उस जमीन पर न्यायालय में स्वत्व वाद विचाराधीन हैं और सुनवाई चल रही है. 


सीओ ने आगे बताया कि नवगछिया लोक शिकायत निवारण कार्यालय में परिवाद दायर किया गया है. इसलिए न्यायालय में चल रहे वाद के निष्पादन के बाद ही मापी करायी  जाएगी. इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करने लगे. इसी दौरान ने अमित आनन्द ने कॉलर पकड़कर सीने पर वार कर दिया, जिससे सीओ बेहोश होकर जमीन पर गिर गए. सीओ ने बभनगामा के अमित आनंद, बालकृष्ण चौधरी, सुबाला सिंह और तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है.