बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
24-Nov-2020 05:44 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : जिले के इस्माइलपुर में अपराधियों ने 3 लोगों को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. एक ही परिवार के 3 लोगों को गोली मारने की बात सामने आ रही है. भागलपुर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भागलपुर जिले के इस्माइलपुर थाना इलाके की है. जहां कमलाकुंड गांव में जमीन कब्जाने को लेकर अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी है. वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
इस घटना में चन्द्र किशोर यादव सहित उनके तीन पुत्र सुमन यादव, राकेश यादव और कारे लाल यादव घायल हो गए हैं. सुमन यादव को पेट मे गोली लगी है. राकेश यादव और चन्द्र किशोर यादव को हाथ में, जबकि कारे लाल को उसके सिर को गोली छूते हुए निकल लगी. फिलहाल सभी का भागलपुर के जवहार लाल नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घायल राकेश यादव ने बताया कि इनका इस्माइलपुर के दियारा क्षेत्र में 16 बीघा जमीन है, जिसपर ये लोग खेती करते हैं. इस जमीन को सागर यादव कब्जा करने के लिए एक साल से लगातार कोशिश करता आ रहा है. सुबह करीब 10-11 बजे सागर यादव, मनोज यादव, अनुज यादव सहित करीब 10 लोग हथियार के साथ खेत पर आ धमके. खेत से बाहर निकलने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमे पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. सभी को इलाज कराने के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस साल के 3 मार्च को भी गोलीबारी की गई थी. इसमें घायल राकेश यादव के भाई अजय यादव को गोली से छलनी कर दिया था. इस मामले में पप्पू यादव, मुकेश यादव, विकास यादव सहित कुल 6 आदमी नामजद किये गए थे, जिसमें 3 लोग जेल में हैं.