ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / एक व्यक्ति की सूचना ने बड़े हादसे को टाल दिया, नाथनगर रेलवे ट्रैक...

एक व्यक्ति की सूचना ने बड़े हादसे को टाल दिया, नाथनगर रेलवे ट्रैक पर मिला बम डिफ्यूज किया गया

18-Feb-2021 07:45 AM

By SUSHIL

BHAGALPUR : भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर बम मिलने की सूचना के साथ बुधवार की रात तक हड़कंप मच गया था। बुधवार की रात तकरीबन 8 बजे जैसे ही यह सूचना सामने आई कि नाथनगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के सामने रेलवे ट्रैक पर एक बम जैसी संदिग्ध वस्तु पड़ी है। आनन-फानन में पुलिस के तमाम अधिकारी और जीआरपी के लोग वहां पहुंच गए स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना ने बड़े हादसे को टालने का काम किया। 


नाथनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने तुरंत डॉग स्क्वायड से लेकर बम स्क्वायड की टीम को वहां बुलाया। बम स्क्वायड की टीम वहां पहुंची तो उस संदिग्ध वस्तु का पहले मुआयना किया इसके लोगों को लगा कि इसमें विस्फोटक हो सकता है तो तत्काल उसे रेलवे ट्रैक से निकालकर एसआर हाई स्कूल  ले जाया गया। जहां उसे डिफ्यूज किया गया। बम काले रंग की प्लास्टिक से बंधा हुआ था। उसमें बिजली का तार निकला हुआ था। सबसे पहले बम को दूर ले जाकर फेंका गया लेकिन कोई विस्फोट नहीं हुआ बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। उसने जांच की तो पता चला यह बम ही है। उसके बाद उसे डिफ्यूज कर दिया गया। रात 8:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक भागलपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। 


नाथनगर रेलवे स्टेशन मास्टर संजय यादव ने बताया कि रात 8:00 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने नाथनगर पुलिस को सूचना दी कि रेलवे ट्रैक पर बम जैसी वस्तु रखी है। आधे घंटे में नाथनगर के इंस्पेक्टर मोहम्मद सज्जाद हुसैन वहां पहुंचे और गैंगमैन को बुलाकर सारी जानकारी ली। उसके बाद तहकीकात शुरू हुई। वरीय पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। एसएसपी निताशा गुड़िया और सिटी एसपी पूरण कुमार झा मौके पर पहुंच गए सबकी सक्रियता में एक बड़े हादसे को टाल दिया। बम को डिफ्यूज करने में देरी इस वजह से हुई क्योंकि जमालपुर से रात तकरीबन 12:30 बजे बम स्क्वायड की टीम पहुंची। बम स्क्वायड की टीम ने स्कूल परिसर में उसे डिफ्यूज कर दिया। देर रात जाकर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। तकरीबन 11:30 बजे के बाद रेल ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो पाया।