ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / भागलपुर: महिला ने लगाया इलाज में लापरवाही और छेड़खानी का आरोप, हॉस्पिटल पहुंचकर...

भागलपुर: महिला ने लगाया इलाज में लापरवाही और छेड़खानी का आरोप, हॉस्पिटल पहुंचकर ASP और SDM ने की मामले की जांच

11-May-2021 08:44 AM

By SHUSHIL

DESK: प्राइवेट नर्सिंग होम पर इलाज में लापरवाही और महिला से छेड़खानी के आरोप की जांच के लिए भागलपुर एसडीएम अनु कुमारी और एएसपी पूरन झा ग्लोकल हॉस्पिटल पहुंचे। जहां हॉस्पिटल प्रबंधन और नर्सिग स्टाफ से पूछताछ की गयी। मीडिया में खबर आने के बाद मामले की जांच में पहुंचे अधिकारियों ने इस संबंध में मीडिया से बातचीत नहीं की। हालांकि भागलपुर की एसएसपी नताशा गुड़िया ने फोन पर ये जानकारी दी कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन भी मीडिया के सामने नहीं आया। 

 


गौरतलब है कि होली के मौके पर पति संग नोएडा से भागलपुर आयी महिला करीब एक माह से परेशान थी। अचानक उनके पति की तबीयत खराब हो गयी जिसके बाद तीन अस्पतालों में पति को भर्ती कराया लेकिन उसे नहीं बचा पाई। डॉक्टर-कंपाउंडर और अस्पतालों की कुव्यवस्था के कारण उसके पति की मौत हो गई। एक माह के दौरान कई बार अस्पतालों के डॉक्टरों से लेकर कंपाउंडर तक ने महिला से गंदी हरकतें कीं। पति को बचाने के लिए पत्नी सबकुछ सहती रही। जब पति की मौत हुई तो महिला ने सबको बेनकाब करने की ठान ली। 


महिला ने बताया कि पति की तबीयत बिगड़ने के बात ग्लोकल हॉस्पिटल में लेकर आई थी जहां इलाज में लापरवाही बरती गयी। यही नहीं उसके साथ छेड़खानी भी की गयी। अस्पताल में तैनात पुरुष कंपाउंडर ज्योति कुमार ने पति के सामने ही छेड़खानी की नीयत से दुपट्टा खींच लिया। यहां तक कि कमर में हाथ तक डाल दिया और मेरे पति बेड पर पड़े बेबस देखते रहे। मीडिया में जब यह बात सामने आई तब आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच के लिए ग्लोकल हॉस्पिटल पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।