ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / भागलपुर का जर्दालु आम आज दिल्ली भेजा जाएगा, 14 साल से मुख्यमंत्री की...

भागलपुर का जर्दालु आम आज दिल्ली भेजा जाएगा, 14 साल से मुख्यमंत्री की ओर से भेजी जा रही सौगात, राष्ट्रपति, PM,CM और MP चखेंगे इसका स्वाद

06-Jun-2021 09:34 AM

BHAGALPUR: फलों का राजा आम है और जब आम की बात हो और भागलपुर के प्रसिद्ध जर्दालु आम की चर्चा ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। भागलपुर के जर्दालु आम का स्वाद ऐसा की बिना खाए आप भी नहीं रह सकते। यही कारण है कि दूर दराज के क्षेत्रों में इस आम का डिमांड अधिक है। स्थानीय बाजारों की तो बात ही अलग है। इन दिनों बाजारों में जर्दालु आम की मांग सबसे अधिक है क्यों कि इसका स्वाद बिल्कुल अलग होता है जो अन्य आमों में नहीं होता। भागलपुर के सुल्तानगंज के मधुबन नर्सरी में कई दिनों से जर्दालु आमों की पैकेजिंग की जा रही थी। जिसे बिहार के मुख्यमंत्री की तरफ से देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौगात स्वरूप भेजा जा रहा है। पिछले 14 वर्षों से यह सौगात भेजी जा रही है। विक्रमशीला एक्सप्रेस से आज जर्दालु आम को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा। 


जर्दालु आम को भेजे जाने का सिलसिला 2007 में शुरू हुआ था जो अब भी जारी है। जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत तमाम विभाग के कर्मचारी इसकी तैयारी में जुटे हैं। शनिवार को प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय मनी ने मधुबन नर्सरी पहुंचकर आम की पैकेजिंग का जायजा लिया।


भागलपुर के सुल्तानगंज के मधुबन नर्सरी में जर्दालु आम के 2000 पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक पैकेट्स में 20 जर्दालु आम हैं। इन्हें आज रविवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस से पार्सल द्वारा देश की राजधानी दिल्ली स्थित बिहार भवन भेजा जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा वर्ष 2007 से जर्दालु आम दिल्ली भेजा जा रहा है।


 दिल्ली में बिहार भवन के अधिकारी इन्हें रिसीव करेंगे और फिर राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय समेत सभी सांसदों और अन्य अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री की तरफ से देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौगात स्वरूप भेजा जा रहा है। पिछले 14 वर्षों से यह सौगात भेजी जा रही है। विक्रमशीला एक्सप्रेस से आज जर्दालु आम को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।