Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
04-Mar-2022 10:27 AM
BHAGALPUR : भागलपुर में हुए बम ब्लास्ट में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। सुबह नौ बजे के बाद एक बच्चे समेत तीन लोगों के शव निकाले गए। मलबे में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस को मलबे से 5 किलो बारूद और काफी संख्या में लोहे की कीलें मिली हैं। कुछ दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। धमाके की चपेट में कई घर आए हैं, इसलिए ये मामला संदिग्ध भी लग रहा है। पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।
भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवली चक में देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचनाक जोरदार धमाके से बम ब्लास्ट हुआ है। बम ब्लास्ट में बहुत तेज आवाज के साथ हुई जिसमें चार घर पूरी तरह से जमींदोज हो गया जिसमें की 4 लोगों की मौत हुई है और 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी है। घायल सभी का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भागलपुर के डीआईजी सुजीत कुमार, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी बाबूराम, डीएसपी व एसडीओ समेत दर्जनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जमींदोज हुए मकानों के मलबे हटाने का कार्य शुरू कर दिया। अभी भी कई लोग मलवे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत है।