Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
08-Apr-2022 09:59 AM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR : भागलपुर में लगातार बम मिलने का सिलसिला जारी है. वहीं शुक्रवार की सुबह में बिहार सिपाही प्रशिक्षण केंद्र नाथनगर के कैंपस के पिछले हिस्से में बम मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ. बम मिलने की सूचना मिलने पर सीटीएस के पुलिस जवान और स्थानीय नाथनगर थाना पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है.
वहीं सीटीएस के अधिकारियों के माने तो प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य कार्यालय के पिछले हिस्से में ग्राउंड का बाउंड्री बाल जो जर्जर हालत में है. हमेशा किसी न किसी असामाजिक तत्वों का जमाबड़ा बना रहता है जिसको लेकर मुख्यालय को भी लिखा गया था. आज चार जिंदा बम मिलने से पुलिस महकमे में हड़कप मचा हुआ और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है.
आपको बता दें कि अभी रामनवी को माहौल है, जिसको लेकर लगातार पुलिस मोनिटरिंग कर रही है. फिर भी बम मिलना कहीं न कहीं सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बम कहां से आया और किसने रखा है क्यामंशा है.
