ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / भागलपुर और मुंगेर में VIP की विशाल रैली: बोले मुकेश सहनी...पहले रानी के...

भागलपुर और मुंगेर में VIP की विशाल रैली: बोले मुकेश सहनी...पहले रानी के कोख से राजा पैदा होता था, लेकिन आज वही राजा बनेगा जिसके पास वोट होगा

03-Dec-2023 06:31 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी इन दिनों लगातार हेलीकॉप्टर से क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी दौरान आज वे भागलपुर और मुंगेर जिला पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुकेश सहनी ने विशाल रैली को संबोधित किया। 


भागलपुर के पीरपैंती के लक्ष्मीनगर और मुंगेर के बाड़ी आश्रम, बरियापुर में आयोजित रैली में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। मुकेश सहनी ने इन दोनों स्थानों पर विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहले रानी के कोख से ही राजा पैदा होता था लेकिन भारत के संविधान ने हमे वोट की शक्ति दी है। आज वही राजा बनेगा, जिसके पास वोट होगा। बस हमे इस अधिकार और ताकत को पहचानना है। 


उन्होंने साफ लहजे में कहा कि राजनीतिक रूप से संगठित समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने लालू प्रसाद सहित कई नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि आज समाज ने उन्हें साथ दिया तो आज उनके समाज का विकास हो सका। उन्होंने कहा कि आज निषाद समाज के विकास के लिए जरूरी है कि हम एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिया संघर्ष करें और अपने नेता और पार्टी के साथ खड़े रहे। 


 इस बीच, लोगों के हुजूम को मुकेश सहनी ने हाथ में गंगाजल देकर संघर्ष करने का संकल्प दिलवाया। लोगों ने भी संकल्प लेकर एक स्वर में पार्टी का साथ देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आज हमें जायज अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, तो इसका एक मात्र कारण है कि हमारे पूर्वज अपने अधिकार के लिए जागरूक नहीं हुए। 


उन्होंने कहा कि कई राज्यों में आज निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में नहीं है। उन्होंने कहा कि निषाद के पास वोट है बस इन्हें अधिकार को समझने की जरूरत है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जो हमारी सुनेगा, उसकी हम सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा उसकी हम भी नहीं सुनेंगे।

news image