ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC Exam 2026 : BPSC एग्जाम के लिए बिना OTR नहीं भर सकेंगे फॉर्म, जानिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी BIHAR EXPRESSWAY: बिहार में भी बनने जा रही अमेरिकन स्टाइल सड़क,120 की स्पीड से दौड़ा सकेंग आप भी अपनी कार; इतनी दूरी के बाद दिखेगा पहला कट RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. Bihar rent agreement : बिहार में रेंट एग्रीमेंट की फीस में भारी कटौती, किरायेदारों को होगा हज़ारों रुपए तक की बचत Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव

बिहार: दहेज में मिली बाइक हुई चोरी तो दोबारा की डिमांड, नहीं मिलने पर नवविवाहिता को दी खौफनाक सजा

 बिहार: दहेज में मिली बाइक हुई चोरी तो दोबारा की डिमांड, नहीं मिलने पर नवविवाहिता को दी खौफनाक सजा

25-Jun-2023 02:28 PM

By First Bihar

BETTIAH: दहेज हत्या को रोकने के लिए देश में कड़े कानून बनाये गये हैं लेकिन दहेज दानव अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है. कुछ पैसों की लालच में वे विवाहिता की जान तक ले रहे हैं. ताजा मामला बिहार के बेतिया से आ रही है जहां नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है. 


घटना जिले के श्रीनगर पूजहां थाना क्षेत्र के कोल्हवा घाट की है. जहां दहेज में दोबारा बाइक नहीं मिलने पर हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक देने का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि सिर्फ 1 माह 18 दिन पहले बुनी मुखिया ने अपनी 20 साल की बेटी प्रतिमा देवी की शादी बड़ी धूम-धाम से धुरेंद्र मुखिया के बेटे सूरज उर्फ लखन से की थी. शादी में बेटी के पिता ने 2 लाख नगद और एक बाइक दी थी.


वही कुछ दिन बाद दहेज में दी गई बाइक चोरी हो गई. जिसके बाद ससुराल वालों ने फिर से बाइक की मांग नवविवाहिता के घर से की. जिसके बाद परिवार वालों ने दो महीने का समय मांगा था. लेकिन दहेज लोभी ससुराल वालों ने नवविवाहिता को ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करने लगे. जिसके बाद आज नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया. बतया जा रहा है कि घर से लगभग 7 किलोमीटर दूर नवविवाहिता का शव मिला. गांव वोलों के द्वारा इसकी सूचना महिला के घर वालों को दी गई.


बेटी की मौत की सूचना मिलने पर पर्जन मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया GMCH भेज दिया है. मृतका के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने 7 लोगों पर FIR  दर्ज कर लिया है. सूत्रों के अनुसार नवविवाहिता के ससुर धुरेंद्र मुखिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया